Bigg Boss OTT 3 । घर से बेघर हुई Payal Malik, दर्शक हुए नाराज, बिग बॉस को खूब सुनाई खरी-खोटी

By एकता | Jul 01, 2024

बिग बॉस ओटीटी 3 की चर्चित प्रतियोगी पायल मलिक घर से बेघर हो गयी है। पायल को दर्शकों से पर्याप्त वोट नहीं मिले थे, जिसकी वजह से बिग बॉस ने उन्हें अपने घर से बाहर कर दिया है। रविवार को जियो सिनेमा ने अपने आधिकारिक हैंडल पर पायल की एक तस्वीर साझा कर उनके बिग बॉस के घर से बाहर होने की घोषणा की थी। जियो सिनेमा ने पायल की तस्वीर के साथ लिखा, 'जनता ने सुना दिया है अपना फैसला, पायल मलिक घर से बाहर हो गई हैं!'

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक के साथ पहली बार कल्कि 2898 एडी देखी

पायल अपने पति अरमान मलिक और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ शो में शामिल हुई थी। बिग बॉस के घर में तीनों की एंट्री शुरुआत से विवादों में घिरी हुई थी। इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां तीनों की शादीशुदा जिंदगी को टीवी पर एक मनोरंजन के रूप में दिखाने पर बिग बॉस को खरी खोटी सुना चुकी हैं। बता दें, अरमान ने पहले पायल और फिर कुछ दिनों बाद उनकी दोस्त कृतिका से शादी कर ली थी। इन तीनों के फिलहाल चार बच्चे हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan में 15 लाख इंटरनेट उपयोगकर्ता बच्चे हुए ऑनलाइन यौन शोषण के शिकार, रिपोर्ट

Delhi के Rohini में STF ने अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार

Rahul Gandhi के साथ आए NSUI कार्यकर्ता, Delhi Police पर लगाया बर्बर मारपीट का आरोप, LoP ने अमित शाह को दी सीधी चुनौती

जंतर मंतर में अवैध प्रवेश पर Sourav Das और आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में