जरूरतमंदों को गांव-गांव राशन पहुंचा रहे हैं विजय बहादुर यादव

By प्रणव तिवारी | Jun 06, 2021

गोरखपुर।  गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा में जुटे हैं। वह गोरखपुर ग्रामीण के तमाम गांवों में जरूरतमंदों को भोजन एवं अन्य राहत सामग्री पहुंचा रहे हैं। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद लगे लॉकडाउन से  रेहड़ी-पटरी व्यवसायी, रिक्शाचालकों, मजदूर जैसे रोज कमाने और खाने लोगों  को जीवनयापन का संकट आ गया। जिसके बाद इनकी सामने रोटी की समस्या आ गयी। इस रोटी की समस्या और जीवन-यापन की समस्या के दृष्टिगत गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव  और उनकी टीम ने पिछले वर्ष के लॉकडाउन से ही क्षेत्र के जरूरतमंदों तक भोजन इत्यादि की मदद पहुँचाने का अभियान व राहत-कार्य शुरू कर दिया।

इस अभियान के अंतर्गत खोराबार, सुबाबाजार, मोतीराम अड्डा,शिवपुर, सोनवे, अकोलही, डुमरी, नौवा अव्वल, गौरी मंगलपुर, गौर, सेमरा मानिक चौक, प्यासी, कुई, चकदेईया, तरकुलही, जं. रामलखना,  बेलवार, पोछिया ब्रह्मस्थान सहित गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत आने वाले तमाम गांवों के जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है। इस आपदा की गंभीरता को देखते हुए विजय बहादुर यादव और उनकी टीम द्वारा एक हेल्पलाइन नम्बर - 8577999988 भी जारी किया गया है, जिस पर सूचना देने पर जरूरतमंद लोगों को भोजन आदि की मदद पहुंचाई जा रही है। पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि कोरोना काल में जरूरतमंदों की हरसंभव सेवा करने का प्रयास कर रहा हूं। हमारा उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सेवालाभ पहुंचाया जा सके। क्योंकि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरतमंद  भोजन एवं राहत सामग्री आदि को लेकर बिल्कुल निश्चिंत  रहें। हर जरूरतमंद तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने के लिए ही ये अभियान लगातार जारी रहेगा।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi