By रेनू तिवारी | Apr 24, 2024
प्राइम वीडियो ने आज तेलुगु रोमांटिक पारिवारिक ड्रामा फिल्म, द फैमिली स्टार के वैश्विक स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की। विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म परशुराम द्वारा लिखित और निर्देशित है। दिल राजू और शिरीष ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले फिल्म का सह-निर्माण किया है। यह फिल्म भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 26 अप्रैल से तेलुगु और तमिल में स्ट्रीम होगी, इसके बाद मलयालम और कन्नड़ में डब होगी।
काम के मोर्चे पर
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार मृणाल ठाकुर के साथ 'द फैमिली स्टार' में नजर आए थे। अब देवरकोंडा अगली बार 'वीडी 12' में नजर आएंगे। खबरें हैं कि वह इस फिल्म में पुलिसवाले का किरदार निभा सकते हैं. इसके अलावा, विजय के मैनेजर को केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील के साथ भी देखा गया। इसलिए, यह संभव है कि नील अपने अगले निर्देशन के लिए विजय को साइन करना चाहें।
दूसरी ओर, मृणाल अगली बार विश्वंभरा में नजर आएंगी। फिल्म में चिरंजीवी और तृषा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की घोषणा भले ही 2023 में की गई हो लेकिन यह अगले साल रिलीज होगी।