करूर त्रासदी पर विजय का भावुक संदेश: पीड़ितों के परिजनों से मिलेंगे, बोले- दिल दर्द से भरा

By अंकित सिंह | Sep 30, 2025

तमिलनाडु के करूर में अपनी राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत के तीन दिन बाद, तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने मंगलवार को अपना पहला वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के परिवारों से मिलने का वादा किया। गौरतलब है कि विजय का यह वीडियो संदेश करूर भगदड़ को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच आया है, जिसमें डीएमके ने अभिनेता से नेता बने विजय पर इस त्रासदी और जानमाल के नुकसान का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Karur Stampede | करूर भगदड़ में अफवाहें फैलाने के आरोप में तमिल यूट्यूबर फेलिक्स गेराल्ड गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मैं इस क्षति से शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ... मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है... मुख्यमंत्री महोदय, मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि कृपया मेरी पार्टी के पदाधिकारियों को कोई नुकसान न पहुँचाएँ। आप मेरे घर या मेरे कार्यालय में आकर मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन उनके खिलाफ नहीं... जल्द ही, सारा सच सामने आ जाएगा।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार