विजय गोयल का आरोप, केजरीवाल ने दिल्ली को किया बर्बाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2019

नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी को बर्बाद कर के रख दिया है और ‘आप’ सरकार दिल्ली की अब तक की सबसे खराब सरकार है। गोयल ने केजरीवाल के कथित ‘कुशासन और दिल्लीवासियों से किये झूठे वादों’ के खिलाफ जनांदोलन शुरु किया है।

 

एक बयान के अनुसार गोयल ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी एवं अन्य के साथ ‘केजरीवाल भगाओ, दिल्ली बचाओ’ जैसे नारे लगा कर यह आंदोलन शुरु किया। बयान के मुताबिक गोयल ने दिल्ली की बिगड़ती स्थिति पर चिंता प्रकट की और उन्होंने कहा है कि केजरीवाल ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया। 


यह भी पढ़ें: जो नेता सपने पूरे नहीं करते, जनता उनकी पिटाई करती है: गडकरी

 

तिवारी ने गोयल को एक ‘गदा’ सौंपते हुए कहा कि जाति की तर्ज पर समाज को बांट रहे केजरीवाल और उनकी सरकार के खिलाफ यह एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित शहर बन गयी है और ट्रैफिक जाम से यहां के नागरिकों का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

 

प्रमुख खबरें

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान तो भूलकर भी न जाएं ये जगह, धूप और पसीने से खराब हो जाएगी हालत

Pakistan : सुरक्षाबलों ने तहरीक-ए-तालिबान के दो आतंकवादियों को मार गिराया

मतदान प्रतिशत बढ़ने पर Mamata ने जताई चिंता, EVM की प्रामाणिकता पर सवाल उठाए

Odisha के मुख्यमंत्री पटनायक ने चुनावी हलफनामे में 71 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की