पटाखा व्यापारियों के नुकसान की नहीं हुई भरपाई तो धरने पर बैठेंगे विजय गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2020

नयी दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने शनिवार को यहां पटाखा व्यापारियों से मुलाकात की और कहा कि यदि दिल्ली सरकार शहर में पटाखों पर पाबंदी के चलते हुए नुकसान को लेकर उनकी भरपाई नहीं करती है तो वह धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए अक्टूबर में बड़ी संख्या में लाईसेंस जारी किये थे और व्यापारियों ने पाबंदी की घोषणा होने तक बड़ा स्टॉक जमा कर लिया था। प्रदूषण के बढ़ते स्तर और कोविड-19 के रोजाना मामलों में तीव्र वृद्धि के बीच दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को सात नवंबर से लेकर 30 नवंबर तक हरित पटाखों समेत सभी तरह के पटाखों पर पाबंदी लगा दी। 

प्रमुख खबरें

President Droupadi Murmu ने NDPS एक्ट से टकराव पर लौटाया West Bengal का गुंडा रोधी बिल

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज