कर्नाटक में दीपावली के दौरान पटाखे जलाने की नहीं होगी अनुमति ! जल्द आदेश जारी करेगी येदियुरप्पा सरकार

firecrackers

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि कोविड-19 महामारी और संबंधित कारणों की वजह से इस बार पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार मौजूदा कोविड-19 महामारी के कारण दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी करेगी। येदियुरप्पा ने कहा कि हमने इस पर (पटाखों पर प्रतिबंध) चर्चा की है, हम दीपावली के दौरान पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर रहे हैं। सरकार जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी करेगी। यहां पत्रकारों से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी और संबंधित कारणों की वजह से इस बार पटाखों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने दिवाली से पहले पटाखों पर लगाया प्रतिबंध 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान, ओडिशा, दिल्ली सहित कई राज्यों ने पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि पटाखे उन लोगों के स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं जो पहले से ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विशेषज्ञों ने इनके उपयोग को नियंत्रित करने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़