Vijay Hazare Trophy | तिलक वर्मा के शतक से हैदराबाद ने दिल्ली को हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2021

मोहाली। शीर्षक्रम के बल्लेबाज डी टी तिलक वर्मा के 123 गेंद में 139 रन की मदद से हैदराबाद ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी के मैच में दिल्ली को 79 रन से हरा दिया। वर्मा ने अपनी पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाये। उन्होंने चंदन साहनी के साथ चौथे विकेट के लिये 152 रन की साझेदारी की। साहनी ने 74 गेंद में 87 रन बनाये। हैदराबाद ने 50 ओवर में छह विकेट पर 325 रन बनाये।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन 52 साल के निचले स्तर पर आए

जवाब में दिल्ली की टीम नौ विकेट पर 249 रन ही बना सकी। कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक भी नहीं पहुंच पाया। हिम्मत सिंह ने 47 और अनुत रावत ने 36 रन का योगदान दिया। हैदराबाद के लिये बायें हाथ के स्पिनर तनय त्यागराजन ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये। ग्रुप के अन्य मैच में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को आठ विकेट से हराया। वहीं सौराष्ट्र ने हरियाणा को पांच विकेट से मात दी।

प्रमुख खबरें

जले नोट मिलने के मामले में जस्टिस Yashwant Varma बोले- इस्तीफा गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, मैं निर्दोष हूं

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त