विवादों से जूझने के बाद आई गुड न्यूज, Thalapathy Vijay की आखिरी फिल्म Jana Nayagan इस दिन होगी रिलीज

By एकता | Apr 27, 2026

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'जन नायगन' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है। सेंसर बोर्ड के साथ चली लंबी कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई के बाद, फिल्म को रिलीज की तारीख मिल गई है। खबरों के मुताबिक, यह फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है, लेकिन फैंस अभी से इस दिन का इंतजार कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना बताए दुल्हन बनीं Mehreen Pirzada, सोशल मीडिया पर छाईं Wedding Photos

भारी बजट में बनी है फिल्म

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपये है। चर्चा है कि थलापति विजय ने इस फिल्म के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक की फीस ली है। फिल्म में विजय के अलावा ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि और नारायण जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर सकारात्मक माहौल है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करेगी।

प्रमुख खबरें

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल

Ganeev Kaur ने अकाल तख्त को लिखा पत्र, विधानसभा सत्र में शामिल होने पर मांगा निर्देश

Hamirpur में बीमा के 44 लाख रुपये के लिए पत्नी की हत्या, पति समेत चार गिरफ्तार