Vijay Mallya के बेटे Sidhartha Mallya करने जा रहे हैं अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन से शादी, शेयर की अपने प्यार के साथ रोमांटिक तस्वीर

By रेनू तिवारी | Jun 18, 2024

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या इस हफ़्ते अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी करेंगे।सिद्धार्थ लंदन में एक निजी समारोह में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जैस्मीन से शादी कर रहे हैं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर शादी की पार्टी की एक झलक शेयर करते हुए जश्न की शुरुआत की है।

सुज़ैन खान ने अपनी शुभकामनाएं भेजीं।  उन्होंने लिखा बहुत-बहुत बधाई। आप दोनों को बहुत-बहुत खुशी की शुभकामनाएं। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस जोड़े को प्यार से नहलाया। एक यूजर ने लिखा "बधाई हो। आपके लिए बहुत खुश हूं सिड। जब से आपने अपने संघर्षों के बारे में खुलकर बात की है, तब से आपकी प्रशंसा करने लगा हूं। बहुत-बहुत प्यार। एक और ने लिखा "वास्तव में आपके लिए बहुत खुश हूं सिड!" एक तीसरी टिप्पणी में लिखा था। "आप दोनों अद्भुत लग रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Sonakshi Sinha की शादी में शामिल नहीं होंगे Shatrughan Sinha? एक्ट्रेस की मां ने नराजगी की खबरों को किया कंफर्म, कबूल किया- वह नाराज है, लेकिन

सिद्धार्थ ने जैस्मीन को 2023 में प्रपोज किया। उन्होंने हैलोवीन पर शादी का प्रस्ताव रखा। इस अवसर पर साझा की गई तस्वीरों में सिद्धार्थ हैलोवीन कद्दू के रूप में तैयार नजर आ रहे थे, जबकि जैस्मीन ने चुड़ैल की पोशाक पहनी थी। फोटो में जैस्मीन ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई। इस दिन को खास बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत शुक्रिया।

सिड ने भी तस्वीरें शेयर कीं और लिखा,"आप सभी के खूबसूरत संदेशों और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। जैस्मीन और मैं सभी के प्यार से बहुत अभिभूत हैं ।"

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प