PM मोदी पर भड़का भगोड़ा माल्या, कहा- मुझे पोस्टर बॉय की तरह इस्तेमाल किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2019

लंदन। देश छोड़कर भाग चुके शराब कारोबारी विजय माल्या ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में एक साक्षात्कार में उनकी (माल्या) 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त होने की बात स्वीकार की है। माल्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान उनसे पूरी वसूली कर लिये जाने और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा उनका ‘पोस्टर बॉय’की तरह इस्तेमाल किये जाने के उनके दावे की पुष्टि करता है। माल्या, 62 वर्ष, ने ट्विटर पर जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद यह स्वीकार किया कि वसूली गई संपत्ति उसकी (माल्या की) 9,000 करोड़ रुपये की कथित देनदारी से अधिक है। माल्या पर बैंकों के साथ धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं। वह ब्रिटेन में है और भारतीय एजेंसियों की ओर से प्रत्यर्पण मामले का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मोदी का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- चार पीढियों ने गरीबी पर वादा किया लेकिन कुछ नहीं हुआ

मोदी ने कहा साक्षात्कार में कहा, ‘‘यदि आप विजय माल्या के मामले में देखें तो उन पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये बकाया था लेकिन सरकार ने उसकी दुनियाभर में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। अब उनकी परेशानी है कि हम उनसे दोगुना वसूल कर रहे हैं।’’ इस बयान पर टिप्पणी करते हूए माल्या ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का साक्षात्कार मैंने देखा जिसमें उन्होंने मेरा नाम लिया और कहा कि भले ही मेरे ऊपर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये का बकाया था लेकिन उनकी सरकार ने मेरी 14,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। अब जबकि सरकार के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी वसूली होने की पुष्टि कर दी है तो फिर भाजपा के प्रवक्ता अभी भी उनके नाम की रट लगाये बैठे हैं।’’ गौरतलब है कि माल्या पर उनकी अब बंद हो चुकी एयरलाइंस कंपनी किंगफिशर को लेकर बैंकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप है। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह