CM पद की शपथ लेते ही Joseph Vijay को मिली PM Modi की बधाई, कहा- मिलकर करेंगे विकास

By Neha Mehta | May 10, 2026

टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री के रूप में तमिलनाडु का पदभार संभालने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi आज हैदराबाद दौरे पर, 9500 करोड़ की सौगात और BJP Rally से बदलेंगे दक्षिण का मिजाज

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्री सी. जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार तमिलनाडु सरकार के साथ मिलकर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करती रहेगी। 

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल