विजय रूपाणी का आरोप, CAA विरोधी प्रदर्शन के दौरान हिंसा के पीछे कांग्रेस का हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2019

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दो दिन पहले यहां मुस्लिम बहुल क्षेत्र शाह-ए-आलम में नये नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के लिए शनिवार को कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। राज्य सरकार ने बताया कि बृहस्पतिवार की इस हिंसा के लिए कम से कम 59 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा में दो दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये थे।

इसे भी पढ़ें: गंभीर मुद्दों से ध्यान हटाने की चाल है CAA और NRC: शरद पवार

रूपाणी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार ने घोषणा की है कि इस हिंसा के पीछे जो भी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर की जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस हिंसा फैला रही है। गिरफ्तार किये गये पार्षद किस दल के हैं? वह कांग्रेस से हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कांग्रेस ही इस (हिंसा) के पीछे है।’’ स्थानीय कांग्रेस पार्षद शहजाद खान पठान को हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार को राहत, CAA के समर्थन में हजार से ज्यादा शिक्षाविदों ने जारी किया बयान

गृहमंत्री प्रदीपसिंह जडेजा ने बताया कि पठान के अलावा 58 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गयी। जडेजा ने कहा कि पुलिस पर हमला करते हुए देखे जाने वाले सभी लोग गिरफ्तार किये जाएंगे। शाह-ए-आलम इलाके में बृहस्पतिवार को संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया था।

 

प्रमुख खबरें

नाइजीरिया में अमेरिका का कड़ा प्रहार: ISIS पर एयरस्ट्राइक, ईसाइयों की सुरक्षा पर उठते सवाल

सालों का टूटा रिकॉर्ड! सोना-चांदी ऐतिहासिक ऊंचाई पर, वैश्विक तनाव बना मुख्य वजह

2026 में IPO की बहार: 190+ कंपनियाँ उतरेंगी शेयर बाजार में, ₹2.5 लाख करोड़ का महासंगम

Bangladesh में सांप्रदायिक हिंसा भड़की, दो हिंदुओं की भीड़ ने ली जान, भारत में रोष