विजय रूपाणी दावा, पूरे भारत में NRC लागू करने की योजना बना रही है मोदी सराकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2019

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिये पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की योजना बना रही है। रूपाणी ने पाटन जिले के राधनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर अवैध प्रवासियों को लेकर आंखे मूंदने का आरोप लगाया।

 

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति की खातिर ऐसे अवैध प्रवासियों को भारत में स्थायी रूप से बसने दिया। कांग्रेस ने ऐसे हालात पैदा कर दिये जहां नागरिकों को इन अवैध प्रवासियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा। रूपाणी राधनपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिये भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर के लिये प्रचार कर रहे थे। राधनपुर समेत गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress