विजय रूपाणी ने गुजरात में विधानसभा चुनाव जल्द कराये जाने की संभावना से इनकार किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में विधानसभा चुनाव जल्द कराने की संभावना से सोमवार को इनकार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरे पांच साल लोगों के बीच काम करने में विश्वास रखती है। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले साल दिसंबर में होने हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या अगले साल के शुरू में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात के भी चुनाव कराये जाने की संभावना है तो उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि गुजरात विधानसभा चुनाव जल्दी होंगे। उन्हें समय पर कराया जायेगा। हम ऐसे लोग हैं जो लगातार काम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: किसानों को अतिरिक्त आय के साधन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, किसान सम्मान निधि योजना का कौन उठा सकते हैं लाभ

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात में कांग्रेस का अस्तित्व चुनाव के समय ही महसूस होता है। रूपाणी ने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान ही कांग्रेस में कुछ हलचल देखी जाती है। उनकी गतिविधियां चुनाव केंद्रित हैं।’’ ऐसी अटकलें हैं कि गुजरात चुनाव को समय से पहले कराया जा सकता है ताकि इसे उत्तर प्रदेश चुनाव के साथ कराया जा सके।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश