छोटा भाई बड़ा भाई कैसे हो गया? तेजस्वी पर विजय सिन्हा का वार, पूछा- EC को जवाब क्यों नहीं दे रहे?

By अंकित सिंह | Aug 13, 2025

राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, वो मुद्दाविहीन हो गए हैं। संवैधानिक पद पर बैठकर संवैधानिक पद की गरिमा को तार-तार करना, झूठ बोलना और भ्रम फैलाना- बस यही उनके पास बचा है। मुझे चुनाव आयोग से नोटिस मिला। मैंने जवाब दिया, तो मेरा ईपीआईसी नंबर भी निष्क्रिय कर दिया गया। मेरे पास सबूत भी थे, लेकिन (तेजस्वी यादव) जवाब क्यों नहीं दे सकते? 

इसे भी पढ़ें: Next Vice President: अगले उपराष्ट्रपति की रेस में सामने आया ये नया नाम, RSS से है खास कनेक्शन

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्होंने पूछा कि सिन्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। यादव ने पत्रकारों से कहा, ‘‘विजय कुमार सिन्हा दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से मतदाता हैं। उनका नाम उसी जिले के लखीसराय विधानसभा क्षेत्र और पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में भी दर्ज है।’’ यादव ने कहा, ‘‘उनके पास दो अलग-अलग मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) कार्ड हैं। हैरानी की बात यह है कि यह बिहार निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद हुआ है। इसके लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, सिन्हा को या निर्वाचन आयोग को? सिन्हा के खिलाफ क्या कार्रवाई की जा रही है? इस खुलासे के बाद वह (सिन्हा) अपने पद से कब इस्तीफा देंगे?’’

प्रमुख खबरें

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें

Gujarat ATS ने पकड़ा Shimla का वांछित ड्रग तस्कर, 1.12 किलो हेरोइन केस में था फरार