कालसर्प और शनि-राहु-केतु दोष से राहत के लिए Vijayadashami पर करें ये 3 ज्योतिषीय उपाय

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 19, 2026

दशहरा यानी विजयदशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का है। माना जाता है कि यह दिन जीवन की नकारात्मकता को दूर करने और सुख-समृद्धि की कामना करने के लिए भी विशेष माना जाता है।  

शमी के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शमी के पेड़ का संबंध शनि देव से माना जाता है। दशहरे की शाम को शमी के पेड़ की पूजा करें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं। वहीं, दीपक जलाकर आप सुख-शांति की प्रार्थना कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली बाधाओं से राहत मिलती है। इस उपाय के करने से राहु और केतु के प्रतिकूल प्रभावों को शांत करने के लिए शुभ माना जाता है। जब आप पूजा करें मन में श्रद्धा रखें और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना जरुर करें।

पत्तों पर लिखें 'जय श्री राम'

दशहरा के दिन भगवान राम और हनुमान जी की आराधना का भी विशेष महत्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन तीन, पांच या सात पत्ते लेकर उन पर लाल सिंदूर से 'जय श्री राम' जरुर लिखें। फिर किसी हनुमान मंदिर में सम्मानपूर्वक निर्धारित स्थान पर रख दें। इस बात का ध्यान दें कि पत्तों को हनुमान जी के चरणों में न रखें। धार्मिक विश्वास के अनुसार, इस उपाय को करने से शनि दोष से राहत और राहु-केतु की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। जब पूजा करें तो हनुमान जी का ध्यान जरुर करें, यह काफी शुभ माना जाता है।

रावण दहन के बाद राख से जुड़ा उपाय

लोक मान्यताओं के चलते दशहरे पर रावण दहन के बाद बची राख का विशेष महत्व माना जाता है। माना जाता है कि, राख को लाल कपड़े की पोटली में रखकर घर की पूर्व दिशा में रखने का विधान बताया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से कालसर्प दोष और शनि, राहु-केतु से संबंधित परेशानियों से मुक्ति की कामना कर सकते हैं। लेकिन आप सार्वजानिक स्थानों से राख इकट्ठा करने के स्थान पर स्थानीय परंपराओं और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का ध्यान रखें।

प्रमुख खबरें

Bombay High Court का अहम फैसला, प्रदर्शन शांतिपूर्ण हो और अपराधियों को जगह न मिले

भारतीय मूल की Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर India क्यों नहीं दे रहा बधाई? कारण जानकर चौंक जाएँगे!

Travel Tips: राजस्थान के Bera में लें बजट Night Safari और Jawai Dam का अद्भुत आनंद

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी पर Jairam Ramesh का हमला, BJP और SIT जांच पर उठाए सवाल