विजयन ने योगी की टिप्पणियों को बताया अनुचित, बोले- किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2022

तिरुवनंतपुरम,  केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्ष योगी आदित्यनाथ की दक्षिणी राज्य के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों को मंगलवार को अनुचित बताते हुए कहा कि राजनीतिक हितों के कारण ये टिप्पणियां की गयीं। विजयन ने कहा कि उनका मानना है कि किसी मुख्यमंत्री के लिए दो राज्यों की तुलना करना उचित नहीं है और इसलिए वह इस मुद्दे की गहराई में नहीं जाना चाहते। विजयन ने राज्य विधानसभा में कहा, केरल विभिन्न क्षेत्रों में कहीं आगे है और राज्य ने जो वृद्धि हासिल की है वह अद्वितीय है। उनकी टिप्पणियों को राजनीतिक हितों के साथ की गयी अनुचित टिप्पणियों के तौर पर देखा जा सकता है।

केरल के मुख्यमंत्री ने आदित्यनाथ को टैग करते हुए ट्वीट किया था, अगर उत्तर प्रदेश केरल जैसा हो जाता है, जिसका डर योगी आदित्यनाथ को है, तो देश की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा, समाज कल्याण, उच्च जीवन स्तर और सौहार्द्रपूर्ण समाज को उत्तर प्रदेश में स्थापित किया जा सकेगा, जहां जाति और धर्म के नाम पर लोगों की हत्या नहीं होगी। उत्तर प्रदेश की जनता यही चाहती है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश