अफगानिस्तान से लोगों को निकालने के लिए विजयन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

तिरूवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि केरल के लोगों सहित भारतीय नागरिकों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का विदेश मंत्रालय का काम ‘‘प्रशंसनीय’’ है और उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। विजयन ने ट्वीट कर विदेश मंत्रालय और मोदी को धन्यवाद दिया। भारत रविवार को करीब 400 लोगों को तीन अलग-अलग विमानों से वापस लाया जिसमें दो अफगान सांसद और इसके 329 नागरिक शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सीमा शुल्क आयुक्तालय कानून की व्याख्या करने वाली रिपोर्ट जारी नहीं करें : सीबीआईसी

भारतीय वायुसेना के सी-17 सैन्य परिवहन विमान से 107 भारतीयों और 23 अफगान सिख एवं हिंदुओं सहित 168 लोगों को काबुल से हिंडन हवाई अड्डे लाया गया। भारत ने अमेरिका, कतर, ताजिकिस्तान और कई अन्य मित्र देशों के सहयोग से बचाव अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश