एक लाख रुपए का इनामी गोपाल सैनी ने कोर्ट में किया सरेंडर, विकास दुबे का बताया जाता है करीबी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

कानपुर। कुख्यात अपराधी विकास दुबे के निकट सहयोगी गोपाल सैनी ने बुधवार को कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। उस पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था। सरकारी वकील राजू पोरवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि गोपाल सैनी बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी है। गौरतलब है कि पुलिस दल दो जुलाई रात को विकास दुबे के घर दबिश देने गया था और उस पर घात लगाकर हमला किया गया था। हमले में आठ पुलिसकर्मी मारे गये थे। पोरवाल ने बताया कि सैनी ने कानपुर देहात की माटी स्थित विशेष अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और कानपुर पुलिस को सैनी की तीन जुलाई से तलाश थी। 

इसे भी पढ़ें: SC ने विकास दुबे मामले की जांच दो माह में पूरी करने को कहा, पूर्व जज होंगे जांच आयोग के अध्यक्ष 

इससे पहले दयाशंकर अग्निहोत्री, श्यामू बाजपेयी, जहन यादव, शशिकांत, मोनू (जेसीबी ड्राइवर) और शिवम दुबे सहित विकास दुबे के कछ सहयोगियों को या तो यूपी एसटीएफ या फिर कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनके अलावा छोटू शुक्ला, शिव तिवारी, विष्णुपाल यादव, राम सिंह, रामू बाजपेयी, हीरू दुबे और बाल गोविन्द सहित विकास के कई साथी फरार हैं। विकास दुबे और उसके पांच साथी प्रभात मिश्र, अमर दुबे, बउवा दुबे, प्रेम कुमार पाण्डेय और अतुल दुबे तीन जुलाई के बाद से अलग-अलग मुठभेडों में मारे गये हैं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान

SIP ने तोड़ा हर Record, Equity Mutual Fund में बंपर निवेश, जानिए कहां लगा आपका पैसा