अजीत डोभाल की टीम में शामिल हुए विक्रम मिसरी, चीनी मामलों के हैं एक्सपर्ट

By अनुराग गुप्ता | Dec 27, 2021

नयी दिल्ली। चीनी मामलों के एक्सपर्ट और बीजिंग में भारत के पूर्व राजदूत रहे विक्रम मिसरी को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल की टीम में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि विक्रम मिसरी को डिप्टी एनएसए के तौर पर नियुक्त किया गया है और वो पंकज सरण की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हांगकांग विश्वविद्यालय ने तियेन आन मेन नरसंहार की याद में बने स्तंभ को हटाया 

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी तनातनी के बीच उन्हें डिप्टी एनएसए बनाया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि चीन के साथ जल्द ही विवाद को सुलझाने की दिशा में विक्रम मिसरी काम करेंगे। हालांकि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। आपको बता दें कि विक्रम मिसरी अकेले डिप्टी एनएसए नहीं हैं। बल्कि उनके अलावा दो और डिप्टी एनएसए राजेंद्र खन्ना और दत्ता पंडसलगीर भी हैं।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान