Tamil Nadu में Vikram Solar का मॉड्यूल विनिर्माण कारखाना चालू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025

सौर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर ने बुधवार को कहा कि तमिलनाडु में उसका पांच गीगावाट क्षमता वाला पूरी तरह से स्वचालित वल्लम संयंत्र चालू हो गया है। इसके साथ उसकी कुल वार्षिक उत्पादन क्षमता 9.5 गीगावाट हो गई है।

विक्रम सोलर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ज्ञानेश चौधरी ने बयान में कहा, ‘‘इस पांच गीगावाट क्षमता वाले संयंत्र को इसी वर्ष चालू करना एक साहसिक प्रतिबद्धता थी। इसे पूरा करना अगले दशक की मांग के पैमाने, गति और नवोन्मेष के लिए हमारी तत्परता का संकेत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस उद्योग में 20 से अधिक वर्ष पूरे होने के साथ, यह सुविधा आगे आने वाली चुनौतियों को आकार देने के हमारे इरादे को बताती है। अत्याधुनिक विनिर्माण, स्वचालन-आधारित गुणवत्ता और प्रौद्योगिकी मंच इस क्षेत्र के लिए नए मानक बनेंगे।’’ वल्लम संयंत्र में विनिर्मित मॉड्यूल पूरे देश में ग्राहकों को आपूर्ति किए जाएंगे। इससे नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों, वाणिज्यिक और औद्योगिक ग्राहकों को सहायता मिलेगी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra