By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2024
विक्रम सोलर को गुजरात में एनटीपीसी की खावड़ा परियोजना के लिए 397.7 मेगावाट सौर मॉड्यूल आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी के एक बयान में कहा गया कि विक्रम सोलर ने एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड से 397.7 मेगावाट मॉड्यूल आपूर्ति का ठेका हासिल किया है।
विक्रम सोलर के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ज्ञानेश चौधरी ने कहा, ‘‘ एनटीपीसी के लिए कई सौर परियोजनाओं के हमारे सफल निष्पादन ने एक गहरा विश्वास उत्पन्न किया है, जो उत्कृष्टता के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है।