सीएम बनने के ख्वाब देख बहक चुके हैं विक्रमादित्यः कुसुम सदरेट कहा, कांग्रेस से अलग-थलग होने के बाद खो चुके हैं संतुलन

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 02, 2021

शिमला। भाजपा प्रदेश सचिव एवं शिमला को पूर्व महापौर कुसुम सदरेट ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के बयान पर पलटवार किया। विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिनों सरकारी कर्मचारियों और अध्यापकों के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की थी और कांग्रेस की सरकार आने पर पटक-पटकर तबादले करने की धमकी दी थी।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान के कार्यक्रम में शनि मंदिर में भाग लिया

सदरेट ने विक्रमादित्य सिंह द्वारा दिए गए बयान की जमकर निंदा की है। मेहता ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की सरकार बनने पर अध्यापकों और कर्मचारियों  को तबादले की धमकी दे रहे हैं, जो उनकी ओछी राजनीति और घटिया मानसिकता का परिचय है। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शाश्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद अब कांग्रेस अलग-थलग हो चुकी है। भाजपा नेता ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश में सीएम बनने के ख्वाब लेने लगे हैं और बहक चुके हैं। वीरभद्र सिंह के निधन के बाद कांग्रेस में कोई बड़ा नेता नहीं होने के कारण विक्रमादित्य सिंह खुद को मुख्यमंत्री प्रत्याशी समझ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

सदरेट ने विक्रमादित्य सिंह को दो टूक शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि आपका ख्वाब सिर्फ ख्वाब ही रह जाएगा, पहले आप अपनी विधायकी बचाने की फिक्र करें। प्रदेश में जयराम सरकार की लोकप्रियता और कांग्रेस में गुटबाजी को देख विक्रमादित्य सिंह बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत महीना भर चलने वाले स्वच्छ भारत अभियान की हिमाचल से शुरुआत की

प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस की हालात ऐसी हैं कि स्व. वीरभद्र सिंह के करीबी भी विक्रमादित्य सिंह के परिवार से भी अलग-थलग हो चुके हैं। सदरेट ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को विक्रमादित्य सिंह की सुध लेने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह खुद को स्वतंत्र नेता और कांग्रेस का वारिस समझते हैं। 

सदरेट ने कहा कि अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को संभालने के लिए विक्रमादित्य सिंह अंट-शंट बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में कांग्रेस की करारी हार तय देख विक्रमादित्य सिंह अब राजनीतिक शब्दों का संतुलन भी खो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Apple का AirDrop फीचर Wi-Fi और ब्लूटूथ की मदद से बिना इंटरनेट भेजता है फाइल्स

Uttarakhand High Court के रिटायर्ड जजों को भी मिलेंगी प्रोटोकॉल और मेडिकल सुविधाएं

Yuvraj Singh से फोन पर मिली सलाह से सुधरी बल्लेबाजी, Vaibhav Suryavanshi ने बताया दोहरे शतक का राज

Sri Ranganathaswamy Temple में लंका की रक्षा के लिए दक्षिण दिशा में है प्रभु का मुख, जानें मंदिर के रहस्य