हिमाचल की संस्कृति पर हमला कर रहे हैं विक्रमादित्य: वीरेंद्र चौधरी ,भाजपा नेता बोले,विक्रमादित्य भूल गए कि स्व वीरभद्र सिंह भी डालते थे नाटी

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 03, 2021

शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह  द्वारा बार-बार प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा ने आक्रामक रुख अपना लिया है। भाजपा सचिव वीरेंद्र चौधरी ने विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने सीएम जयराम ठाकुर को नाटी डालने और खिचड़ी खाने वाला मुख्यमंत्री कहा था।

इसे भी पढ़ें: शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई

 

भाजपा नेता ने हैरानी जताते हुए कहा कि विक्रमादित्य सिंह एक चुने हुए प्रतिनिधि होने के बावजूद राजनीतिक मर्यादा भूल चुके हैं। भले ही उन्हें बिना मेहनत किए शिमला ग्रामीण विधानसभा में यह सीट मिली हो, लेकिन पद मिलने के बाद उसकी गरिमा का सम्मान करना चाहिए। हमारी संस्कृति और खान-पान हमारी पहचान है। 

इसे भी पढ़ें: अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर में ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव मिहाड़पुर में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं ममता एनजीओ के 25वें नंदघर का शुभारंभ किया

भाजपा के सचिव चौधरी  ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भूल गए हैं कि उनके पिता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह भी कई मौकों पर नाटी डालते थे और भाजपा नेताओं ने इसपर कभी टिप्पणी नहीं की थी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह हिमाचल की परंपरा और संस्कृति पर भी निशाना साध रहे हैं। यह आम लोगों के लिए भी दुख की बात है कि स्व वीरभद्र सिंह परिवार का सदस्य हिमाचल के पहनावे और संस्कृति का मजाक उड़ा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: सीएम बनने के ख्वाब देख बहक चुके हैं विक्रमादित्यः कुसुम सदरेट कहा, कांग्रेस से अलग-थलग होने के बाद खो चुके हैं संतुलन

उन्होंने कहा विक्रमादित्य सिंह से पूछा कि आप अपने क्षेत्र में हो रहे काम का क्रेडिट लेने को तो आगे आते हैं लेकिन राजनीतिक मंचों से मर्यादा कैसे भूल जाते हैं।  भाजपा नेता चौधरी ने कहा कि कुछ दिन पहले विक्रमादित्य सिंह ने खुद सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी और फिर शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर विकास परियोजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया पर डाली थी। उसमें कहा था कि सरकार किसी का भी हो, विकास कार्य जारी रहना चाहिए। यह दिखाता है कि जयराम सरकार बिना किसी भेदभाव प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास कर रही है।

भाजपा नेता ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह न जाने क्यों खुद को संभाल नहीं पा रहे हैं। उनका यह कहना कि कर्मचारियों के परिवार वालों पर गिद्ध की नजर हैं वो बच नहीं सकते, कर्मचारियों को सीधी-सीधी धमकी है। विक्रमादित्य सिंह बताएं कि उनकी नजर किस परिवार पर है और क्यों। वे कौन हैं जो लोग उनसे बच नहीं पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Jharkhand Student Protest: 5 घंटे चली बैठक, CBI जांच पर नहीं बनी बात, 10 अगस्त को होगा विधानसभा घेराव

Mamata Banerjee पर हमले को लेकर TMC सांसद Kalyan Banerjee ने BJP नेता सुवेंदु अधिकारी को घेरा

Mamata Banerjee पर हमले से गरमाया बंगाल का माहौल, BJP ने TMC के आरोपों पर किया पलटवार

Gold और Silver की कीमतों में आएगी भारी तेजी, West Asia Tension और Inflation डेटा पर रहेगी निवेशकों की पैनी नजर