शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई

shanta kumar

कांग्रेस के महारोग का एक ही ईलाज है कि कांग्रेस गांधी परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। आज भी कांग्रेस में एक से एक बढ़ कर राष्ट्रीय नेता है। कै0 अमरिंदर और थरूर तथा जी 23 के देषभक्त और अनुभवी नेता है। शान्ता कुमार ने कहा जिस पार्टी ने पूरे देश को आजाद करवाया। वह एक परिवार की गुलामी में घूंट-घुंट कर मर रही है। इतिहास आंसु बहायेगा।

पालमपुर - हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी भारत को आज़ादी दिलवाने वाली कांग्रेस पूरे देश में एक मज़ाक बन गई है। हैरानी यह है कि उसे आत्महत्या भी शालीनता से नही करने आ रही है।

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान के कार्यक्रम में शनि मंदिर में भाग लिया

उन्होंने कहा कांग्रेस देश में भाजपा के बाद एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है बाकी सभी एक प्रदेश या एक नेता परिवार की पार्टियां हैं।  यदि कांग्रेस समाप्त हो जाए तो भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय विपक्ष विहीन हो जाएगा। लोकतंत्र का रथ दो पहियों पर चलता है। एक सत्ताधारी पार्टी और दूसरा विपक्ष। 

शान्ता कुमार ने कहा आज सौभाग्य से विष्व में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सफल नेतृत्व कर रहे है।  परन्तु लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ और शशक्त विपक्ष का होना भी बहुत आवष्यक है। अटल जी कहा करते थे हमें हमेशा पार्टियों की छोटी दीवारों में ही नहीं रहना चाहिए - इसलिए मैं यह बात राष्ट्र के मन्दिर में खड़ा होकर कह रहा हूँ। 

उन्होंने कहा कांग्रेस के महारोग का एक ही ईलाज है कि कांग्रेस गांधी परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। आज भी कांग्रेस में एक से एक बढ़ कर राष्ट्रीय नेता है। कै0 अमरिंदर और थरूर तथा जी 23 के देषभक्त और अनुभवी नेता है। शान्ता कुमार ने कहा जिस पार्टी ने पूरे देश को आजाद करवाया। वह एक परिवार की गुलामी में घूंट-घुंट कर मर रही है। इतिहास आंसु बहायेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें: अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर जिले के सुजानपुर में ग्राम पंचायत दाड़ला के गांव मिहाड़पुर में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं ममता एनजीओ के 25वें नंदघर का शुभारंभ किया

 

उन्होंने कै0 अमरिंदर जी से आग्रह किया है वे कांग्रेस न छोड़े। गुलाम नवी आज़ाद, कपिल सिब्बल और थरूर जैसे जी 23 के नेताओं से मिलकर कांग्रेस पार्टी में आज़ादी की लड़ाई लड़ें और एक परिवार की गुलामी से बाहिर निकले। गांधी परिवार के इलावा कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक साथ इक्कठे बैठे। कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद करे और फिर किसी एक नेता को अध्यक्ष बना कर आगे बढ़े। उन्हें विष्वास है भारत को एक शशक्त और राष्ट्रीय विपक्ष मिल सकता है। यह देश की बहुत बड़ी सेवा होगी। 

इसे भी पढ़ें: स्वच्छता का संकल्प लें हर नागरिक : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर

उन्होंने कहा मैं हमेशा सबसे पहले एक भारतवासी के रूप में सोचता हूं।  पार्टी कार्यकर्ता के रूप में ही नही।  कांग्रेस की वर्तमान स्थिति से मुझे कोई प्रसन्नता नही होती चिन्ता होती है।  क्योंकि मेरे सामने सबसे पहले मेरा देश है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़