विक्रमसिंघे ने ईस्टर हमलों की जांच के लिए ब्रिटेन की मदद मांगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2022

कोलंबो| श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने 2019 के ईस्टर आत्मघाती हमलों की जांच में सोमवार को ब्रिटिश सरकार और उसकी खुफिया सेवाओं से मदद मांगी।

उस घटना में 11 भारतीयों सहित करीब 270 लोग मारे गए थे जबकि 500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। उस हमले ने श्रीलंका के पर्यटन उद्योग को बुरी तरह प्रभावित किया था। विक्रमसिंघे ने कहा कि ईस्टर हमले की उचित जांच नहीं होने का मतलब है कि इस मुद्दे का अभी तक पूर्ण समाधान नहीं हुआ है।

कार्यवाहक राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने सोमवार को एक विशेष बयान में कहा कि ईस्टर हमले की जांच अधूरी होने के कारण वह ब्रिटिश सरकार और उसकी खुफिया सेवाओं से मदद का अनुरोध कर रहे हैं।

ईस्टर हमलों के पीड़ितों के परिवार जांच की धीमी गति की आलोचना करते रहे हैं। ऐसे परिवारों का आरोप है कि राजनीतिक साजिश के तहत उस मामले को दबाया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Nashik में Simhastha Kumbh की पूर्व संध्या पर निकली महाध्वज ग्राम परिक्रमा

Kolkata भगदड़: बिहार के दो मृतकों के परिजनों को बंगाल सरकार ने दिए 25-25 लाख रुपये

INDIA Alliance की रामलीला मैदान रैली के लिए Haryana Congress ने बनाई रणनीति

Allahabad High Court की युवा वकीलों को सलाह, Social Media पर Likes नहीं मुकदमों की तैयारी पर दें ध्यान