गंजबासौदा हादसे में ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया दोषी

By सुयश भट्ट | Jul 16, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गंजबसौदा में हुए हादसे में 4 लोगों का शव बाहर निकाला जा चुका है। वहीं इस हादसे के पीछे प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव में पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में 1 भी नलकूप भी नहीं है। पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विधायक को गुहार लगा चुके हैं। इसी बीच में ग्रामीणों का लिखा एक पत्र भी सामने आया है।

इसे भी पढ़ें:MP के गंजबासौदा में बड़ा हादसा, बच्चे को बचाने गए 30 लोग कुएं में गिरे, 4 लोगों की हुई मौत 

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने हादसे के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उनकी मांग पहले सुन ली जाती तो आज ये दर्दनाक हादसा नहीं होता। मिली जानकारी के अनुसार अब ड्रोन से रेस्क्यू ऑपरेशन पर नजर बना रखी है। राजधानी भोपाल में बनाए गए कंट्रोल रुम को सारी जानकारी भेजी जा रही है।सीएम शिवराज सिंह चौहान रेस्क्यू ऑपरेशन की हर जानकारी ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्य प्रदेश में कोविड-19 की पाबंदियों के बावजूद सैकड़ों लोगों ने जुलूस में हिस्सा लिया 

वहीं हादसे में शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 4 शव बाहर निकाले जा चुके हैं। जबकि 15 लोगों को बीती रात रेस्क्यू के दौरान सुरक्षित बाहर निकाला गया। लेकिन ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि 10 से ज्यादा लोग अभी भी लापता है। हालांकि प्रशासन घर - घर जाकर लापता लोगों की जानकारी जुटा रहा है।

 

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami ने Test Cricket को कहा अलविदा, सीमित ओवरों में खेलते रहेंगे

Iran पर US Military का नया हमला, Donald Trump ने बताया सीमित सैन्य एक्शन

गेंदबाजी संकट दूर करने के लिए Surrey क्लब दिग्गज James Anderson को दे सकता है नया कॉन्ट्रैक्ट

इस मामले में Rahul Gandhi के साथ खड़े हुए Haryana CM Nayab Saini, जानिए ऐसा क्यों हुआ?