अध्यापकों के रिक्त पदों के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2021

भिवानी| हरियाणा के चरखी दादरी के गांव भागवी के ग्रामीणों ने स्कूल में अध्यापकों के रिक्त पदों के विरोध में बुधवार को स्कूल में ताला लगा दिया।

उन्होंने बताया कि शिक्षा अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों में विद्यार्थियों को जल्द अध्यापकों की नियुक्ति करने का आश्वासन देकर ताला खुलवाया।

उन्होंने बताया कि अध्यापकों की कमी से गुस्साए अभिभावक बुधवार को विद्यालय परिसर पहुंचे तथा विद्यार्थियों को बाहर निकालकर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग में सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

स्कूल के विद्यार्थी भी मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए। सूचना के बाद शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र मलिक मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से बातचीत की।

शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जनवरी महीने में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में अध्यापकों की नियुक्ति होगी।

प्रमुख खबरें

BRICS Summit: फिलहाल कॉमन करेंसी का प्रस्ताव नहीं, Local Currency पेमेंट पर जारी है बातचीत

Asian Games टीम से बाहर होने पर वुशु खिलाड़ी Divyanshi Choudhary ने महासंघ पर लगाए गंभीर आरोप

Engineering और Polytechnic संस्थानों में हुआ 98 प्रतिशत Admission, मंत्री शीला कुमारी ने दी जानकारी

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी