चमोली के ग्रामीणों ने दी धमकी, कहा जब तक सड़क का निर्माण नहीं होगा हम मतदान नहीं करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

गोपेश्वर। उत्तराखंड के चमोली जिले के दूरस्थ गांवों में से एक डुमक के ग्रामीणों ने धमकी दी है कि अगर जल्द ही उनके गांव तक सड़क का निर्माण शुरू न किया गया तो वे लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान का बहिष्कार करेंगे। जोशीमठ तहसील के इस गांव के लोग लंबे समय से अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को इस संबंध में एक रैली निकाली और अपनी उपेक्षा को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रैली में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Punjab Police ने ED से मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूरे दस्तावेज और योग्य अधिकारी भेजने को कहा

NHRC ने Gujarat सरकार को दिया निर्देश, पीड़ित महिला को दें 7.5 लाख रुपये मुआवजा

Manoj Jarange ने सलाइन और पानी लेने पर दी सहमति, अनशन रहेगा जारी

Odisha के Balasore में Subarnarekha River का कहर, 129 गांव डूबे और हाई अलर्ट