मुंबई पहुंचे विन डीजल का पारंपरिक ढंग से स्वागत हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2017

मुंबई। बहॉलीवुड अभिनेता विन डीजल अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘ट्रिपल एक्स: दी र्टिन ऑफ जेंडर केज’ का प्रचार करने मुंबई पहुंचे। इस 49 वर्षीय अभिनेता के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी थी जो इस फिल्म से हॉलीवुड में अपनी फिल्मी पारी शुरू कर रही हैं। भारत में यह फिल्म इस शनिवार को प्रदर्शित होगी। दोनों लंदन में फिल्म का प्रचार करने के बाद यहां आए हैं। 

 

सुबह आठ से साढ़े आठ बजे के बीच मुंबई पहुंचे विन ने नीले रंग का टी-शर्ट और जींस पहन रखी थी। उनका स्वागत लाल रंग की परंपरागत मराठी ‘नउवारी साड़ी’ पहनी महिलाओं के एक समूह ने किया। लोअर परेल में सेंट रेजिस होटल के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने प्रशंसकों और मीडिया का अभिवादन किया। दीपिका, डीजल और फिल्म के निर्देशक डीजे कारूसो इसी होटल में मीडिया से मुखातिब होंगे।फिर वे फीनिक्स मिल्स में प्रशंसकों से रूबरू होंगे और भारत में फिल्म के प्रीमियर में शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!