By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 09, 2020
हुब्बाली। हुब्बाली की एक विशेष सीबीआई अदालत ने सोमवार को कर्नाटक के पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सीबीआई ने भाजपा के जिला पंचायत सदस्य योगेश गुड्डा गौडार की हत्या के सिलसिले में कुलकर्णी को गिरफ्तार किया था। अज्ञात व्यक्तियों ने 15 जून, 2016 को गौडार की हत्या कर दी थी। गौडार की जब हत्या की गयी थी तब कुलकर्णी सिद्धारमैया नीत कांग्रेस सरकार में खान एवं खनिज मंत्री थे।