Vinay Mohan Kwatra ने Washington में तिरंगा फहराया, भारतीय समुदाय की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 16, 2026

अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की। क्वात्रा ने इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। समारोह में अपने संक्षिप्त संबोधन में क्वात्रा ने कहा कि पिछले 80 वर्षों में भारत की कहानी सफलता और उपलब्धियों की रही है।

क्वात्रा ने कहा, ‘‘आज हम सूर्यपथ तिरंगा मना रहे हैं, जहां हमारा गौरव और हमारा ध्वज, जो पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है, सूर्य के साथ आगे बढ़ रहा है। जहां भी सूरज उगता है, वहां तिरंगा भी लहराता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘तो दुनिया के हर हिस्से में किसी न किसी समय तिरंगा जरूर फहराया जाएगा। यह एक बड़ा दिन है।

मैं अमेरिका में रह रहे पूरे भारतीय समुदाय, उनके परिवारों और भारत के मित्रों को स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’’ समारोह के दौरान स्टूडियो धूम के कलाकारों ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। क्वात्रा ने दूतावास की ओर से आयोजित ‘भारत को जानिए’ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं में 13-16 आयु वर्ग में यादवी शर्मा, अमोघ कुलकर्णी, अरित्री मंडल, अद्विक सूद और अदिति ठाकुर शामिल रहे।

वहीं 10-12 आयु वर्ग में अन्विका कज्जम, नियति रामरक्षानी, श्रेष्ठा दत्ता, रायसा वोहरा और अनघा निकेश विजेता रहे। 6-9 आयु वर्ग में यशस्वी शर्मा, सायशा वंजारी, येशा मेहता, अरन्या अनिल, मान्या मदनगोपाल, वाणी हयांकी और सायंतिका रॉय विजेता रहे।

प्रमुख खबरें

Punjab Law-Order पर कांग्रेस का हमला, पीड़ितों के घर पहुंचेंगे सचिन पायलट

SIR पर MK Stalin ने की मिलीभगत, TVK नेता आधव अर्जुन का बड़ा आरोप

Delhi में झमाझम बारिश के बीच IMD ने जारी किया Red Alert

Ukraine ने Russia के Ryazan तेल रिफाइनरी पर दागे ड्रोन और मिसाइलें