विनेश फोगाट ने सरकारी नौकरी को छोड़ 4 करोड़ रुपये के कैश प्राइज को चुना, हरियाणा सरकार ने दिया था ऑप्शन

By Kusum | Apr 10, 2025

पेरिस ओलंपिक 2024 में सुर्खियों में रहीं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट पर बड़ा खुलासा हुआ है। ओलंपिक्स से डिसक्वालीफिकेशन विवाद के बाद विनेश ने कुश्ती से संन्यास का निर्णय लेकर सभी को चौंका दिया। उसके बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से दावेदारी पेश कर जुलाना से सीट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। हाल ही में हरियाणा सरकार ने उनके सामने तीन ऑप्शन रखे थे, अब अपडेट आया है कि विनेश ने एक विकल्प का चयन कर लिया है। 

  

वहीं विनेश की मांग पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने जवाब में कहा था कि विनेश अब कांग्रेस की विधायक हैं, फिर भी उन्हें सरकार नौकरी, एक प्लॉट या फिर 4 करोड़ रुपये के कैश प्राइज का विकल्प दिया जाएगा। दैनिक भास्कर के मुताबिक, इसके जवाब में विनेश ने 4 करोड़ रुपये का कैश प्राइज पर सहमति जताई है। 

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल