पहलवानी छोड़ राजनीति में चमकी विनेश फोगाट, हरियाणा चुनाव में जुलाना सीट पर मिली ऐतिहासिक जीत

By Kusum | Oct 08, 2024

पहलवानी छोड़ राजनीति में एंट्री करने वाली विनेश फोगाट भले ही पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गई हों लेकिन वह चुनाव में चमक गई हैं। विनेश फोगाट ने जुलाना विधानसभा सीट अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी योगेश बैरागी से 6015 वोट से जीत ली। विनेश और योगेश को छोड़कर बाकी सभी की जमानत जब्त हो गई। हालांकि इन चुनावों में विनेश और योगेश में मुकाबला बराबरी का रहा, विनेश कई बार आगे पीछे होती रही लेकिन आखिर में उनकी झोली में ही सीट की जीत आई। 

एयरपोर्ट पर विनेश को लेने कई लोग पहुंचे इनमें बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विजेंदर सिंह शामिल थे। जबकि हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा भी एयरपोर्ट पर विनेश के साथ नजर आए। सिर्फ इतना ही नहीं विनेश जब अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहने गाड़ी पर चढ़ीं तब दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ नजर आए। ये रैली लगभग 14 घंटे बाद विनेश के गांव बलाली जाकर खत्म हुई। दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी ने ही विनेश फोगाट के राजनीति में शामिल होने की खबरों को हवा दी। 

इसके बाद 6 सितंबर का वो दिन था जब विनेश ने कांग्रेस का दामन थामा और जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी बन कर चुनाव लड़ने का ऐलान हुआ। पूरा एक महीना विनेश ने रैलियां करके बिताया। मैट पर पसीना बहाने वाली विनेश धूप और गर्मी में कांग्रेस के लिए वोट मांगती नजर आईं। 

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य