उनके दिल में खिलाड़ियों के लिए प्यार नहीं... विनेश फोगाट ने PM Modi और बृजभूषण शरण सिंह पर साधा निशाना

By Kusum | Sep 19, 2024

पहलवानी छोड़ राजनीति में एंट्री करने वाली विनेश फोगाट आए दिन पीएम मोदी को लेकर किसी न किसी तरह का बयान दे रही हैं। पेरिस ओलंपिक में विनेश इतिहास रचने से चूक गईं, वह फाइनल में गोल्ड मेडल की दावेदार मानी जा रही थीं। लेकिन प्रतिस्पर्धा वाले दिन उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा निकला और वह डिस्क्वालिफाई हो गईं। हालांकि, इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें चैंपियन ऑफ चैंपियन कहा, लेकिन विनेश को लगता है कि ऐसा सिर्फ उन्होंने जनता की सहानुभूति के लिए कहा। 

बता दें कि, विनेश से पूछा गया कि, आपने जंतर-मंतर पर अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री की चुप्पी के बार में बात की है, तो इस पर वह कहती हैं कि, बहुत निराशाजनक था। वह एथलीट्स से मिलते रहते हैं और कई अलग-अलग काम  करते रहते हैं। अगर वह खेलों के बारे में वाकई सोचते हैं और खिलाड़ियों के लिए उनका सच्चा प्यार है तो मुझे नहीं लगता कि इतनी बड़ी घटना के बाद वह खुद को रोक पाते। जब उन्हें सब कुछ पता होता है, तब भी कुछ नहीं कहना। ये खिलाड़ियों के लिए सच्चा प्यार नहीं है, वह सिर्फ अपनी ताकत दिखाना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने कॉजपा को Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत देने से किया इनकार

‘तेरा नखरा है झक्कास’ ने बढ़ाई ‘एहसास-द रियलाइज़ेशन’की धूम, इंटरनेट पर छाया नया रंग

“भारतीय प्रतिभा का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा, ट्रंप प्रशासन को करारा जवाब देकर भारत ने लूटी दुनिया की वाहवाही

Sexual Harassment Case: Delhi Court ने Brij Bhushan Sharan Singh को जवाब दाखिल करने के लिए दिया अतिरिक्त समय