Haryana Elections 2024 । जुलाना में विनेश फोगाट ने शुरू किया चुनाव प्रचार, लगा पाएंगी जीत का दांव?

By एकता | Sep 08, 2024

हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने विनेश फोगाट को अपना उम्मीदवार बनाकर बड़ा दांव चला है। विनेश के नाम की घोषणा के साथ ही इस सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। एक तरफ भाजपा इस कदम की काट खोजने में जुट गई है। वहीं, बिना समय गंवाए विनेश ने अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को वह जुलाना पहुंचीं और लोगों से अपने समर्थन में वोट मांगे।

इसे भी पढ़ें: Jammu & Kashmir Elections । रामबन में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन पर Rajnath Singh ने साधा निशाना, PoK के लोगों से कही ये बात

बृजभूषण शरण सिंह के आरोपों पर विनेश फोगाट ने दिया जवाब

प्रचार अभियान के दौरान विनेश ने पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बृजभूषण जैसे लोग कोई मायने नहीं रखते। विनेश ने कहा, 'बृजभूषण देश नहीं हैं, मेरा देश मेरे साथ खड़ा है। मेरे अपने मेरे साथ हैं।' बता दें, बृजभूषण शरण सिंह ने शनिवार को कहा था कि बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट नायक नहीं, खलनायक है हरियाणा के, खासकर खिलाड़ियों के। उन्होंने आगे कहा कि बजरंग पूनिया की क्या हैसियत है, जो मुझसे बात करेंगे? जिस आदमी ने अपने पत्नी का इस्तेमाल किया। केवल कुश्ती संघ के पद के लिए, राजनीति और कांग्रेस के लिए अपनी पत्नी का इस्तेमाल कर दिया।

प्रचार के दौरान फोगाट ने कांग्रेस का धन्यवाद किया

विनेश फोगाट ने कहा, 'हम परसों अपने कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। आज मैं जो कुछ भी हूं कुश्ती की वजह से हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का बहुत-बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं, सिर्फ इसलिए नहीं कि उन्होंने मुझे टिकट दिया बल्कि जब हम सड़क पर बैठे थे तो प्रियंका गांधी हमारे साथ आईं। उस समय हमें लगा कि हमें अपना देश छोड़ देना चाहिए लेकिन उन्होंने (प्रियंका गांधी) कहा कि हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और हमें कुश्ती के जरिए इन लोगों को जवाब देना चाहिए।'

इसे भी पढ़ें: Jawhar Sircar का इस्तीफा, बंगाल सीएम पर हमलावर हुई BJP, टीएमसी ने क्या कहा?

जीत के लिए फोगाट को पेश करनी पड़ेगी कड़ी चुनौती

जानकारी के लिए बात दें कि जुलाना के खेड़ा बख्ता गांव में फोगाट का ससुराल है। कांग्रेस से टिकट मिलने के बाद फोगाट पहली बार अपने ससुराल पहुंचीं, जहां लोगों ने उन्हें जीत का आशीर्वाद किया। बता दें, इस सीट पर कांग्रेस को आखिरी बार 2005 में जीत मिली थी। इसके बाद इनेलो ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया। इनेलो के परमिंदर सिंह ने 2009 और 2014 में सीट जीती थी। 2019 में इस सीट पर जननायक जनता पार्टी के अमरजीत सिंह ढांडा ने जीत दर्ज की। ऐसे में इस सीट को जीतने के लिए फोगाट को कड़ी चुनौती पेश करनी पड़ेगी।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Britain को घर में डबल झटका, Emma Raducanu के बाद पहले ही दिन सभी 10 खिलाड़ी बाहर

England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

RBI की Financial Stability Report का खुलासा, AI Boom बन सकता है भारतीय बाजार के लिए नया संकट

West Asia में तनाव का असर, Supply Chain बचाने के लिए सरकार ने बढ़ाया Zero Duty