राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट ने जीता स्वर्ण पदक

By अंकित सिंह | Nov 30, 2019

विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता विनेश फोगाट ने 55 किलो भार में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। कड़े मुकाबले में विनेश ने हरियाणा की रेसलर अंजू को मात दी है। अंजू को फाइनल में 7-3 से हराया। वहीं ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने 62 किलो भार वर्ग में बाजी मारने में कामयाब रहीं। साक्षी ने राधिका को हराकर यह मेडल जीता। 

बता दें कि विनेश फोगाट ने हाल ही में कजाकिस्तान के नूर सुल्तान में हुए विश्व चैंपियनशिप में 2020 टोक्यो ओलंपिक बर्थ बुक कर लिया था। पंजाब के जलांधर में आयोजित नेशनल सीनियर रेसलिंग चैंपियनशिप में देशभर से 500 से अधिक पहलवान शिरकत कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम

स्मृति-शैफाली का जलवा, भारत की धमाकेदार जीत; हरमनप्रीत ने बताई ओवर रेट की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!