कैश बांटने के आरोपों पर विनोद तावड़े की सफाई, कार्यकर्ताओं के साथ कर रहा था मीटिंग, निष्पक्ष जांच हो

By अंकित सिंह | Nov 19, 2024

महाराष्ट्र के वसई विरार में विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले हाई ड्रामा सामने आया। विरार में एक बैठक के दौरान बीजेपी नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में बहुजन विकास अघाड़ी और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विधायक हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि विनोद तावड़े बैठक में बीजेपी कार्यकर्ताओं को 5 करोड़ रुपये बांट रहे थे। हालांकि, विनोद तावड़े ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि ये पैसे उनके नहीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: वोटिंग से पहले महाराष्ट्र में हो गया हंगामा, बीजेपी नेता पर लगा पैसे बांटने का आरोप, BVA और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

भाजपा नेता ने कहा कि मैं 40 साल से पार्टी में हूं। अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती है। फिर भी मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर केवल धनबल के प्रभाव से चुनाव जीतने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ''जो काम चुनाव आयोग को करना चाहिए था वह जनता कर रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले का संज्ञान लेना चाहिए।'' वरिष्ठ नेता ने कहा, "चुनाव आयोग पर हमारा भरोसा टूट गया है। हमारे नेताओं के बैग दिन-रात चेक किए गए लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं, बीजेपी नेता विनोद तावड़े का बैग चेक नहीं किया गया, वह कैसे पैसे बांट रहे हैं।"

प्रमुख खबरें

Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन के बाद 4 पर्वतारोहियों के शव मिले, 6 अब भी लापता

Shraddha Walkar case: सुनवाई की समय-सीमा तय करने से Delhi High Court का इनकार

Apple ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड Revenue कमाया, बढ़ा चिप लागत का दबाव

Indian Oil अंडमान-निकोबार के द्वीपों में LPG सिलेंडर पहुंचाने को किराए पर लेगी जहाज