Pakistan के Broad Peak पर हिमस्खलन के बाद 4 पर्वतारोहियों के शव मिले, 6 अब भी लापता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

पाकिस्तान में दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक ‘ब्रॉड पीक’ पर हिमस्खलन के बाद लापता हुए 10 पर्वतारोहियों की तलाश कर रहे बचाव दल को शुक्रवार को चार शव मिले, जबकि अन्य छह पर्वतारोहियों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के अनुसार, खराब मौसम के बावजूद चारों पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के प्रयास जारी हैं।

इस अभियान का नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही निर्मल पुर्जा कर रहे थे, जिन्हें ‘निम्स दाई’ के नाम से भी जाना जाता है। नेपाल में जन्मे पूर्जा ब्रिटिश सेना के पूर्व सैनिक रहे हैं और हिमालय की चोटियां फतह करने वाले विश्व के अग्रणी पर्वतारोहियों में उनकी गिनती होती है। उन्होंने 2019 में केवल 189 दिनों में दुनिया की 14 सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

उनकी इस उपलब्धि पर आधारित नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ‘‘14 पीक्स: नथिंग इज इम्पॉसिबल’’ भी बनाई गई। उनका यह रिकॉर्ड 2023 में टूट गया था। पाकिस्तान की यात्रा कंपनी ‘मूविंग माउंटेन्स’ ने पिछले महीने के अंत में घोषणा की थी कि यह पर्वतारोहण दल आस्कोले कस्बे की ओर रवाना हो चुका है और उसने दल के सुरक्षित रूप से ‘ब्रॉड पीक’ चोटी फतह करने की कामना की थी।

कंपनी ने बताया था कि मैलोरी गीस का पाकिस्तान में किसी 8,000 मीटर से ऊंची चोटी पर यह पहला प्रयास था, जबकि सोहेल साखी के लिए यह संभवतः अंतिम पर्वतारोहण अभियान होने वाला था। उत्तरी पाकिस्तान में पर्वतारोहण अभियानों के दौरान हिमस्खलन और मौसम में तेजी से बदलाव के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

प्रमुख खबरें

UP Teacher Vacancy: 15,012 पदों पर निकली भर्ती, Assistant Teacher और PGT के लिए OTR जरूरी, जानिए पूरी डिटेल

Pakistan के साथ Mecca Pact Sign कर Saudi Arabia ने बड़ी गलती की, India से संबंध मजबूत किये होते तो आज ये दिन नहीं देखना पड़ता!

Omar Abdullah और Mirwaiz Umar Farooq ने Modi की Foreign Policy की खुलकर तारीफ की, BRICS Summit को सफल बताया

Periods में दर्द और ऐंठन से राहत देगा शतावरी का पानी, सुधरेगी Reproductive Health