'हिंसा और बंगाल एक दूसरे का पर्यायवाची', कैलाश विजयवर्गीय बोले- वहां आम नागरिक को कोई संरक्षण नहीं

By अंकित सिंह | Jun 17, 2023

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक जबरदस्त तरीके से जारी है। हालांकि हिंसा की भी खबर आ रहे हैं। हिंसा को लेकर विपक्षी दल राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भी साफ तौर पर कहा था कि हिंसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पंचायत चुनाव के दौरान बंगाल में हिंसा एक बड़ा मामला बन गया है और इसको लेकर राजनीति भी जबरदस्त तरीके से जारी है। 

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee का कांग्रेस पर वार, कहा- CPIM से हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग मांगने न आएं

सुकांता मजूमदार ने क्या कहा

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस से मुलाकात के बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि मैंने राज्यपाल को हिंसा के बारे में सब कुछ बता दिया। उन्होंने हमें बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को रोकने के लिए सभी सक्रिय और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। पंचायत चुनाव को लेकर टीएमसी नेताओं के साथ सीएम ममता बनर्जी की आगामी बैठक पर मजूमदार ने तंज कसते हुए कहा कि उनकी योजना चल रही है कि दूसरों को नामांकन कैसे वापस लेना है और वोट लूटना है ... वे ये सभी योजनाएं बनाएंगे। इससे पहले सुकांता मजूमदार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों की सुरक्षा स्थिति में तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। 

प्रमुख खबरें

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया

Faridabad के बड़खल में अवैध खनन पर NGT सख्त, Haryana सरकार को भेजा नोटिस

Wildlife SOS के 12 केंद्रों की होगी जांच, CZA ने छह राज्यों को दिया निरीक्षण का निर्देश

Asian Games: एथलेटिक्स के पहले दिन भारत को दो पदक, रोइंग और वुशु में भी मिली सफलता