बंगाल में खूनी जंग जारी, 3 BJP और 1 TMC कार्यकर्ता की मौत

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2019

संदेशखाली। राजनीतिक वर्चस्व की आग में झुलसते बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नाजट इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में चार लोगों के मारे जाने व तीन के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। खबरों को अनुसार हिंसक झड़प में मारे जाने लोगों में 3 भारतीय जनता पार्टी और 1 तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इन मौतों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस बल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें: BJP MLA ने ममता को बताया लंकिनी, कहा- 2024 तक हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा भारत

सूत्रों के अनुसार दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भगवा झंडे को हटाने के लिए झड़प हुई। मामले के बाद मुकुल रॉय के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल उत्तर 24 परगना जा रहा है।  भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने कहा कि पार्टी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी देगी क्योंकि बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हिंसा के लिए तृणमूल ही जिम्मेदार है। वहीं, टीएमसी ने दावा किया कि उसका भी एक कार्यकर्ता मारा गया है। 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA