West Bengal Election में फिर हिंसा, BJP नेता Pawan Singh के घर के बाहर फायरिंग, CISF जवान को लगी गोली

By Neha Mehta | Apr 27, 2026

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पवन सिंह के आवास के बाहर हुई गोलीबारी में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एक जवान घायल हो गया जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने घटना पर रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार को ऐसे समय में हुई जब 29 अप्रैल को राज्य में विधानसभा चुनाव के तहत दूसरे चरण का मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें: Bangladeshi घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए CM Himanta अपना रहे नई रणनीति, अब हिरासत में लेने की बजाय सीधे बॉर्डर पर वापस धकेल दिया जाता है

उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। अधिकारी ने कहा, ‘‘इसके तुरंत बाद दोनों पक्षों के समर्थक वहां जमा हो गए, जिससे तीखी बहस हुई, जो हाथापाई में बदल गई। थाने के बाहर पथराव की भी खबरें आईं, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया।’’ बाद में सिंह के आवास के पास तनाव फिर से भड़क, जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि देसी बम से हमला किया गया और गोलीबारी हुई।

इसे भी पढ़ें: Maniktala Assembly Seat: Maniktala Bypoll का 'चक्रव्यूह', TMC, BJP और Left के बीच महामुकाबला

तृणमूल के एक स्थानीय नेता ने आरोप लगाया, ‘‘हमारे कार्यकर्ता पर हमला हुआ। जब हम शिकायत दर्ज कराने गए, तो हम पर हमला किया गया। हम मानते थे कि थाना सबसे सुरक्षित जगह है, लेकिन यह धारणा टूट गई है।’’ हालांकि, भाजपा ने इस आरोप का खंडन किया और दावा किया कि उसके समर्थकों को निशाना बनाया गया था। तृणमूल ने इस आरोप को खारिज करते हुए पलटवार करते हुए कहा कि हिंसा के लिए भाजपा जिम्मेदार है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान