Banke Bihari Temple में हिंसक झड़प का मामला: दो सिपाहियों, चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

मथुरा-वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर में चार नवंबर को हुई हिंसक घटना के सिलसिले में अदालत के आदेश के बाद महिला थाने में दो पुलिसकर्मियों और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जगवेंद्र और अजीत ने उसे घसीटकर ले जाने का प्रयास किया तथा जब उसने और उसके भाइयों ने विरोध किया तो उन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसका अपमान किया।

प्राथमिकी में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उसके भाई को चोटें आईं और उन्होंने बीच-बचाव करने वालों को भी धमकाया। उसने दावा किया कि उसके साथी श्रद्धालुओं से 60,000 रुपये समेत कीमती सामान छीन लिया गया और उसके भाइयों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कानूनी कार्रवाई करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। शिकायतकर्ता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि वृंदावन पुलिस और महिला थाने में पहले की गई शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। घटना के बाद उसके भाइयों का सैन्य अस्पताल में इलाज कराया गया।

प्रमुख खबरें

Health Tips: रोजाना कम सोने से बढ़ता है Sleep Debt और कमजोर होता है Immune System

बिना अनुमति नाम जोड़ने पर भड़के Shikhar Dhawan, T20 टूर्नामेंट आयोजकों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Bank of America पर US Treasury ने ठोका 1.2 अरब डॉलर का जुर्माना

Narendra Modi सरकार पर अघोषित आपातकाल का आरोप, Abhijeet Dipke ने साधा निशाना