Libya में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच हिंसक झड़प, 27 लोगों की मौत : प्राधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 16, 2023

काहिरा। लीबिया की राजधानी में मंगलवार को प्रतिद्वंदी मिलीशिया गुटों के बीच हुई हिंसक झड़पों में कम से कम 27 लोग मारे गए और लोगों को अपने-अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि वह सुरक्षित स्थानों पर नहीं जा सके। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह झड़प इस वर्ष त्रिपोली में सबसे बड़ी हिंसक झड़प है। स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, 444 ब्रिगेड और स्पेशल डिटरेंस फोर्स के लड़ाकों के बीच सोमवार देर रात को झड़प शुरू हुई थी। खबर के मुताबिक, 444 ब्रिगेड के वरिष्ठ कमांडर मोहम्मद हमजा को सोमवार सुबह त्रिपोली के एक हवाईअड्डे पर प्रतिद्वंदी समूह ने कथित रूप से पकड़ लिया था, जिसके बाद तनाव पैदा हो गया।

इसे भी पढ़ें: North Korea का दावा, अमेरिका से मोहभंग होने के बाद अमेरिकी सैनिक ने सीमा पार की

शुरुआत में झड़प शहर के दक्षिण छोर पर हुई थी। लीबिया के रक्षा मंत्रालय से संबंधित एक चिकित्सा समूह के प्रवक्ता अब्दल रहमान कपलान ने लीबिया के राष्ट्रीय चैनल को मंगलवार शाम को बताया कि चार शवबरामद किए गए हैं और घायल हुए 20 लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के मिशन ने एक बयान में कहा कि वह हालात पर नजर रख रहा है। साथ ही उसने झड़पें तत्काल रोकने की मांग की।

प्रमुख खबरें

Festival Season से पहले Sugar Price में भारी उछाल, सरकार ने Import Duty हटाने और स्टॉक लिमिट पर शुरू किया विचार

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

Manchester City के Midfield में मची खलबली, Rodri के बाद Tijjani Reijnders ने भी Al Qadsiah से मिलाया हाथ

Jose Mourinho का बड़ा खुलासा: Real Madrid के प्रस्ताव पर संशय में थे Rodri, इसलिए Barcelona जाना ही बेहतर