Breaking: पटियाला में शिवसेना के खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के दौरान हिंसक झड़प, लहराई गई तलवारें, पत्थरबाजी और फायरिंग

By अभिनय आकाश | Apr 29, 2022

पंजाब के पटियाला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि शिवसेना और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई है। दोनों गुट आपस में भिड़ गए और इस दौरान पत्थरबाजी की गई। इलाके में जबरदस्त तनाव बताया जा रहा है। तनाव बढ़ता देख सुरक्षाबलों को वहां भेजा गया है। पुलिसबल की भारी तैनाती इलाके में की गई है। पटियाला के काली माता मंदिर के इलाके की ये घटना बताई जा रही है। बता दें कि पटियाला में शिवसेना ने बाल ठाकरे के खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च के विरोध में ख्याली सिख युवकों ने भी मार्च निकाला था। जिसमें शिव सैनिकों को बंदर सेना का नाम देते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म