France Protest: 100 घंटे से लगातार, फ्रांस में हिंसक हाहाकार, पेरिस शूटआउट कांड, दहशत में पूरा यूरोप और हिन्दुस्तान

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2023

बीते 100 घंटों से फ्रांस की राजधानी पेरिस युद्ध का मैदान बनी हुई है। सड़कों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कोहराम मचा है। देखते ही देखते फ्रांस का एक खूबसूरत शहर, आगजनी, तोड़फोड़ और बवाल से न सिर्फ कराह रहा है बल्कि उजाड़, बदसूरत और बेहाल हो चुका है। हैरानी की बात है कि बीते 100 घंटों में पेरिस ही नहीं फ्रांस के कई शहरों में उपद्रवियों का तांडव विकराल रूप ले चुका है। शहर-शहर कुछ नजर आ रहा है तो वो है सड़कों पर आग की लपटों में धधकती गाड़ियां और बहुमंजिला इमारतों से उठता धुएं का गुबार। 

क्या ट्रैफिक के नियम तोड़ने पर किसी भी शख्स को मौत के घाट उतारना जायज है? सुनकर आपको भले ही थोड़ी हैरानी हुई होगी। लेकिन 27 जून को फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक ऐसी ही वारदात हुई। ट्रफिक रूल्स तोड़ने पर पुलिसकर्मी ने सरेआम 17 साल के एक नौजवान को गोली मार दी। बस फिर क्या था। इस शूटआउट के बाद से सिर्फ पेरिस ही नहीं बल्कि पूरा फ्रांस हिंसा की आग में धधक रहा है। पुलिस और जनता आमने-सामने है और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अगर फ्रांस में उग्र फसदा विकराल होता गया तो आप यकीन मानिए कि वहां इमरजेंसी लगना तय है। 

इसे भी पढ़ें: फ्रांस में हिंसा की वजह से राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने स्थगित किया जर्मनी दौरा, आरोपी पुलिस अधिकारी ने परिवार से मांगी माफी

मृतक नाबालिग की दादी की भावुक अपील

फ्रांसीसी किशोर की दादी ने पांच रात की अशांति के बाद दंगाइयों से रुकने की अपील की है। जबकि अधिकारियों ने उपनगरीय मेयर के घर पर हमले पर नाराजगी व्यक्त की, जिसमें परिवार के सदस्य घायल हो गए। फ्रांसीसी समाचार प्रसारक बीएफएम टीवी के साथ एक टेलीफोन साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि खिड़कियां, बसें...स्कूल न तोड़ें। हम चीजों को शांत करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उस अधिकारी पर गुस्सा है जिसने उनके पोते को मार डाला, लेकिन सामान्य तौर पर पुलिस पर नहीं और न्याय प्रणाली में विश्वास व्यक्त किया है। 

क्या है पूरा मामला

इस आगजनी और हिंसा की शुरुआत तब हुई जब एक नाबालिग लड़के को ट्रैफिक पुलिस ने गोली मार दी। रिपोर्ट के अनुसार 17 साल के एक डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आरोप में पहले रोका। पेरिस पुलिस के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के नाबालिग को रोका तो उसने भागने की कोशिश की। अचानक जब ड्राइवर ने गाड़ी दौड़ा दी तो पुलिसवाले ने उस पर गोली चला दी। जिसके बाद नाबालिग लड़के की मौत हो गई।  

प्रमुख खबरें

Sensex में 245 अंकों की तेजी, Nifty भी 22761 के पार खुला

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट