उत्तर प्रदेश : अग्निपथ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, अब तक 387 लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2022

लखनऊ। सेना में भर्ती के लिए केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर उत्तर प्रदेश में युवाओं का विरोध प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। राज्य में इस सिलसिले में हुई हिंसक घटनाओं के मामले में अब तक कुल 387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह विभाग द्वारा रविवार को जारी बयान के मुताबिक, प्रदेश में अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के मामले में राज्य के 14 जिलों में अब तक कुल 34 मुकदमे दर्ज किये गये हैं, जबकि 387 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बयान के अनुसार, बलिया में सबसे ज्यादा 109 लोग गिरफ्तार किये गये हैं जबकि सहारनपुर में 43, जौनपुर में 41 और अलीगढ़ में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: ओवैसी के रांची पहुंचने पर पाक समर्थित नारेबाजी के मामले में जांच का आदेश

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आकाश तोमर ने रविवार को पीटीआई- को बताया कि जिले के रामपुर मनिहारन थाना क्षेत्र में अग्निपथ योजना के विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन पांचों की उम्र 25 वर्ष से अधिक है और इनमें से कोई भी पुलिस या सेना में भर्ती की तैयारी नहीं कर रहा है। ये सभी विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े हुए हैं। भदोही से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिये जमा हो रहे युवा प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा और इस सिलसिले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि चारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

Operation Sindoor के बाद पहली बार भारत ने किया सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास, 40 देशों की Airforce को सामने देख Rajnath Singh ने दे दिया बड़ा संदेश

केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए, अब-तक क्या एक्शन हुआ?

कॉजपा के Delhi प्रदर्शन पर यूपी सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा, कई ट्रेनें रद्द