ओवैसी के रांची पहुंचने पर पाक समर्थित नारेबाजी के मामले में जांच का आदेश

Owaisi
ANI

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के रविवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये जाने के बाद जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रांची। एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के रविवार को यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कथित तौर पर पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाये जाने के बाद जांच का आदेश दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। तेलंगाना के हैदराबाद से सांसद ओवैसी मंदार विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए प्रचार के लिहाज से झारखंड आये थे। रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, ‘‘घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की प्रामाणिकता का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस उपाधीक्षक की संयुक्त समिति जांच के लिए बनाई गई है।’’

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने अपने हिस्से का धन देने से इंकार किया, प्रधानमंत्री ने हस्तक्षेप किया : पीयूष गोयल

उन्होंने कहा कि रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी वीडियो के तकनीकी पहलुओं की तफ्तीश के लिए एक टीम बनाई है। एआईएमआईएम की झारखंड इकाई के अध्यक्ष मोहम्मद शाकरी ने कहा कि यह पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे किसी कार्यकर्ता ने ऐसे नारे नहीं लगाये। अगर ऐसी कोई घटना घटी है तो प्रशासन को इसमें शामिल लोगों को फौरन गिरफ्तार करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़