UP के मऊ में CAA के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, भीड़ ने की थाना फूंकने की कोशिश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2019

मऊ/लखनऊ (उप्र)। नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ मऊ जिले के दक्षिण टोला क्षेत्र में लोगों ने हिंसक प्रदर्शन और आगजनी की। भीड़ ने थाने में तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले करने की भी कोशिश की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिले के दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के अल्पसंख्यक बहुल मिर्जा हाजीपुरा चौक पर इस संशोधित कानून और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दक्षिण टोला थाने को आग के हवाले करने की भी कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दक्षिण टोला थाने के कम्‍प्‍यूटर कक्ष में जबर्दस्‍त तोड़फोड़ की गयी है। इसके अलावा एक अन्‍य वीडियो में दमकलकर्मी थाने की बाहरी दीवार के पास लगी आग को बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: संविधान के लिए लड़ेंगे, मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ लड़ेंगे: प्रियंका

उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मीडिया और पुलिस की कुछ मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। हालांकि पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर स्थिति को काबू में कर लिया। वीडियो फुटेज देखकर उपद्रवियों की धरपकड़ की जाएगी। जिलाधिकारी ने जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने की घोषणा करते हुए आम नागरिकों से घर में रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा भीड़ को सड़क पर उतरने को बरगलाने वाली बात पर भी हमारी निगाह है, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिले में कफ्र्यू लागू होने की खबरों के बीच पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने इनका खण्डन करते हुए कहा कि कफ्र्यू नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि अब स्थिति बिल्कुल शांतिपूर्ण है। प्रशासन ने उग्र प्रदर्शनकारियों को तितर—बितर कर दिया।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा